बांग्लादेश के रास्ते आ रहे थे नकली नोट, स्पेशल सेल ने पकड़े Via Bangladesh were fake, Special Cell arrested

नई दिल्ली,  संवाददाता  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जोकि 1000 रुपये के नकली नोट दिल्ली-एनसीआर में चलाने की फिराक में था। ये सभी नोट आरोपी बांग्लादेश से तस्करी करके लाये थे। आरोपियों के पास से पुलिस को तीन लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में उस शख्स की तलाश कर रही है जोकि इस गिरोह को नकली नोट उपलब्ध कराता था।

डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि इस नकली नोट के गिरोह के बारे में पुलिस को काफी दिनों से इनपुट मिल रहा था। इसके बाद एसीपी गोविंद शर्मा, इंस्पेक्टर संजय गुप्ता और राजेश कुमार की एक टीम बनाई गई। जिसने इस गिरोह के सज्जन शर्मा, नरेंद्र उर्फ सेके्रटरी को गिरफ्तार किया है। दोनों ही लोग रोहतक, हरियाणा के रहने वाले हैं। टीम को अपने सूत्रों से 25 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि यह गिरोह नकली नोट बांग्लादेश के रास्ते भारत लाने वाले एक शख्स से मिला है। जिसके बाद इन लोगों को झड़ौदा कलां के पास से शाम 5 बजे पकड़ लिया गया। पहले पुलिस ने सज्जन शर्मा को गिरफ्तार किया। इसक बाद उसने नोट की सप्लाई करने वाले नरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने पूछताछ में बताया है कि ये लोग नकली नोट न्यू फरक्का, मालदा के रहने वाले मोहम्मद सैमुअल से लेते हैं। आरोपी नरेंद्र दसवीं तक पढ़ा हुआ है। वह 1998 से स्थानीय अपराधियों के सपंर्क में आया। उसने पूछताछ में कबूला है कि वह डकैती, लूट, जेल तोड़ने, नकली नोट और चंदन की तश्करी में लिप्त रह चुका है। वहीं सज्जन दसवीं तक पढ़ा है।

40 हजार में लेते थे 1 लाख
पुलिस के सूत्रों ने बता कि जो नोट पुलिस ने बरामद किए हैं, वह आम आदमी पहली नजर में पहचान नहीं सकता है। आरोपी 1 लाख के नोट 40 हजार रुपये में लेते थे। इसके बाद इसे ये लोग नकली नोट लाकर दिल्ली और एनसीआर के इलाके में वितरित करते थे।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment