नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने हालात को लेकर राजनाथ सिंह केे आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में सीमा सुरक्षा की समीक्षा की गई । बैइक की अध्यक्षता गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया । उच्चस्तरीय इस बैठक में रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीव डोभाल, रॉ के डीजी और अन्य बड़े अधिकारी मौजूद थे। आज के हालात पर गहन विचार - विमर्श किया गया साथ ही चारों तरफ के सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन किया गया ।
सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्य रूप से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी सीमा पार से आतंकी हमलों के मुद्दों पर बात की गई । खासतौर से चीन और भारत के बीच अजहर मसूद को लेकर उपजे तनाव पर भी फोकस किया गया और चीन सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ाने की विचार रखा गया ।
गौरतलब है कि 18 सितंबर को उड़ी में सेना के बटालियन पर हुए आतंकी हमले में 18 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद भारतीय सेना की तरफ से 28 और 29 दिसंबर की रात को गुलाम कश्मीर में सर्जिकल की गई थी। इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी रिश्ते और बिगड़ गए हैं और सीमा पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।



0 comments:
Post a Comment