पंजाब चुनाव जीतने की कोशिश में कांग्रेस का सिद्धू को डिप्टी सीएम का ऑफर - Navjot singh sidhu offered deputy cm post by congress

कांग्रेस की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने की स्थिति में डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर दिया गया है. कांग्रेस ने बीजेपी के पूर्व नेता और अब आवाज-ए-पंजाब नाम से फ्रंट बनाने वाले सिद्धू को हर हाल में अपने साथ करने की कोशिश में यह ऑफर दिया है. कांग्रेस सिद्धू के फ्रंट को 13 विधानसभा सीट भी दे सकती है.

हालांकि, सिद्धू यह ऑफर स्वीकार करेंगे या नहीं, यह कुछ और बातों पर निर्भर करेगा. पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह इस ऑफर से खुश नहीं माने जा रहे हैं. उनकी राय है कि आवाज-ए-पंजाब का कांग्रेस में विलय कर दिया जाए.

पंजाब चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस हर संभव कोशिश कर रही है. पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि कांग्रेस ने सिद्धू को बताया है कि वे चुनाव जीतने पर नंबर-2 का पद देना चाहते हैं. कांग्रेस के सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment