पाक ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा और राजौरी में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया Pak International Border in Jammu and ceasefire violations on the Line of Control in Rajouri

जम्मू,  (भाषा) पाकिस्तान की सेना ने आज संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा और आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सेना की चौकियों और रहवासी आबादी को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय पक्ष ने इस उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पाकिस्तान की सेना ने बिना उकसावे के संघषर्विराम का उल्लंघन कर सुबह 10 बजे से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हमारी चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघषर्विराम उल्लंघन का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

दोनों तरफ से गोलीबारी अब भी जारी है। भारतीय क्षेत्र में किसी जनहानि या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने भी संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले के आर एस पुरा सेक्टर में आज दोपहर रहवासी आबादी को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

उन्होंने बताया, ‘‘आर एस पुरा सेक्टर में हमारे गांवों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी पक्ष ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।’’ 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment