गैंग रेप पीड़ित को दो लाख का ऑफर दे कर मुंह बंद करना चाहते हैं पंचायत - Panchayat offers to gang rape victim take two lakh for mouth shut

जिले के अरियरी के महुली ओपी अंतर्गत चोढ दरगाह गांव रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक एक आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की अस्मत गांव के ही चाचा और भतीजे ने मिलकर लूट ली है. दोनों ने मिलकर पहले छात्रा को अगवा किया और उसके बाद उसके साथ गैंग रेप जैसी घटना को अंजाम दिया.  मामले में पीड़िता की आबरू की कीमत पंचायत में दो लाख रुपये लगायी गयी है. वहीं दूसरी ओर पीड़िता छात्रा ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने चाचा अशोक साह और भतीजा सुजीत कुमार पर गैंग रेप का मामला दर्ज कराया है.


जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद गांव में पंचायत लगाकर दबंगों द्वारा जबरन मामले को दबाया जा रहा है. पंचायत ने छात्रा के अस्मत की कीमत दो लाख रुपये तक किया है. पंचायत ने कहा है कि दो लाख रुपये लो और अपना मुंह बंद रखो. वहीं दूसरी ओर छात्रा ने थाने में मामला दर्ज करा दिया है. महिला थानाध्यक्ष के मुताबिक छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी.


महिला थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि 16 वर्षीय छात्रा संध्या करीब साढ़े सात बजे शौच कर वापस लौट रही थी. इसी क्रम में संजय साह और उसके चाचा ने पहले छात्रा को जबरन खींचकर एक सुनसान मकान में ले गये और उसके साथ गैंग रेप किया. जब दो घंटे बाद परिजन खोजबीन के लिये निकले तब तक पीड़िता बदहवास अवस्था में अपने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment