गोपालगंज, ( संवाददाता ) शहर के तुरकाहां में हुए विवाद के बाद तनाव की स्थिति को दूर करने के लिए शनिवार की रात्रि नगर थाना परिसर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पूरे शहर में शांति व सद्भावना कायम करने को लेकर विमर्श किया गया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने बैठक के बाद बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद शहर में शांति का माहौल कायम करने के लिए शनिवार की रात्रि नगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में कई बिन्दुओं पर विमर्श किया गया। इस बैठक में शहर में शांति सद्भाव की स्थापना को लेकर शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सभी लोगों ने शांति कायम करने के उपायों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। बैठक के दौरान शहर में बंद पड़ी दुकानों को खोलने कीदिशा में भी शहर के प्रमुख लोगों ने जिला प्रशासन को अपनी तरफ से कई सुझाव दिए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार, सांसद जनक राम, विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय, ओएसडी डीपी शाही, एनडीसी राजीव रंजन सिन्हा, राजद जिलाध्यक्ष रेयाजूल हक राजू, बबलू पाण्डेय, गो¨बद बरनवाल, परवेज हसन, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।



0 comments:
Post a Comment