सड़क बनाने को लेकर लोगों का प्रदर्शन People demonstrate on road


शालीमार गार्डन में सड़क की मरम्मत के लिये प्रदर्शन करते लोग।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  शालीमार गार्डन के लोगों ने रविवार को कालोनी की खस्ता हाल सड़कों की मरम्मत के लिये शालीमार गार्डन में ऊंट पर बैठ कर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियोंने आरोप लगाया कि नगर निगम गाजियाबाद व जिला प्रशासन गंूगा बहरा हो गया है इसलिये वे ऊंट पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
      शालीमार गार्डन विकास समिति के अध्यक्ष डीएन कौल ने बताया कि वे 50 दिनों से सड़क बनाने के लिये प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम उनकी नहीं सुन रहा केवल कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। कालोनी का 80फुटा व 150 रोड का हालत इतनी ज्यादा खस्ता हो गयी है जिस पर चलना मुश्किल हो रहा है। सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क है। स्थानिय पार्षद सड़क बनाने के केवल झूंठे उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने मेयर साहव से मिल कर 80 व 150 फुटा रोड के अलावा इतवार रोड की मरम्मत कराने का आग्रह किया है।
      इस प्रदर्शन में मनोज राघव, एसके भसीन, किरनपाल मावी, राहुल राय, उपमा शर्मा, स्नेहलता श्रीवास्तव, सुनीता उपाध्याय, राज जैन, केएल कपूर, सीपी सिंह,विकास सिंह, विनीत, रिंकू चैधरी, श्याम शर्मा, शैलेन्द्र सक्सेना, निखिल मिश्रा, मोनू सिंह, मनीष सिंह, हरीश राठौर, सोनू राठौर, राहुल सिंह,सौरभ सक्सेना, भूपेन्द्र सिंह, नंदन कर्ण तथा परमेन्द्र सिंह आदि ने भाग लिया।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment