पथ संचलन करते संघ कार्यकर्ता।
वैशाली, ( प्रमुख संवाददाता ) विजय दशमी के उपलक्ष में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, वैशाली महानगर द्वारा नए गणवेश के साथ पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमे सभी आयु वर्ग के दो हजार सेे अधिक स्वयं सेवकों ने भाग लिया। ज्ञातव्य है किे संघ ने अपनी वर्दी में बदलाव किया है और नई वर्दी में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।
आरएसएस का यह कार्यक्रम वसुंधरा स्थित मेवाड़ कालेज के नजदीक, सेक्टर-2 सी में किया गया। शक्ति की उपासना के प्रतिक इस पर्व का प्रारंभ ध्वजारोहण के साथ शस्त्र पूजन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धनीराम जी (प्रांत प्रचारक, मेरठ) व अध्यक्ष श्रीपाल सिंह संधु (मानद लेफ्टिनेंट, भारतीय सेना से सेवा निवृत व द्रोणाचार्य व् विशेष सेवा पदक विजेता) रहे। धनीराम ने स्वयंसेवकों का आहवान करते हुए देश हित में कार्य करने की प्रेरणा दी तथा कहा कि विजय दशमी का दिन संघ का स्थापना दिवस भी है और साथ ही अधर्म पर धर्म के जीत का प्रतीक भी है। इस दिन प्रारंभ किये गए कार्य में सिद्धि अवश्य प्राप्त होती है।


0 comments:
Post a Comment