रूट डायवर्जन दशहरा-2016 Dussehra diversion route -2016

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  11 अक्टूबर  को नगर क्षेत्र में आयोजित रामलीलाओं से सम्बन्धित मुख्य रूप से रामलीला (घण्टाघर व कविनगर) में दशहरा पर्व का आयोजन किया जायेगा। इस पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र में सड़कांे व रामलीला मैदान पर काफी संख्या में  भीड एकत्रित होती है। यातायात के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए वाहनों का डायर्वजन निम्न प्रकार किया जाता है ,जो  11 अक्टूबर को सांय 05.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। सर्व सम्बन्धित अपने-अपने क्षेत्र में डायवजर््ान के अनुसार यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें। 

1 लालकुआॅ व साजन मोड़ से किसी भी भारी वाहन को चैधरी मोड़ की तरफ नहीं आने दिया जायेगा, इन्हें डायवर्ट कर एन.एच.-24 बाईपास या विवेकानन्दनगर फ्लाईओवर से गन्तव्य को भेजा जायेगा। 
2 चैधरी मोड़ से केवल रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन ही आ व जा सकेंगे। 
3 रेलवे रोड से किसी भी वाहन को घण्टाघर की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।
4 रेलवे स्टेशन रोड बजरिया रोड कट से कोई वाहन घण्टाघर की तरफ नहीं आयेगा। 
5 मेरठ तिराहे से किसी भी वाहन को पुराना बस अड्डा व हापुड़ मोड़ की ओर नहीं आने दिया जायेगा, इन सभी वाहनों को मेरठ रोड घूॅकना मोड़ एवं ए0एल0टी0 चैराहा होते हुये गंतव्य को भेजा जायेगा।
6 पुराना बस अड्डा से हापुड़ मोड़ की ओर किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जायेगा, इन वाहनों को संजय गीता चैक/घूॅकना मोड़ होते हुये अपने गन्तव्य को भेजा जायेगा।
7 गौशाला फाटक से किसी भी वाहन को जस्सीपुरा की तरफ नहीं आने दिया जायेगा, वाहनों को एन0एच0-24 होते हुये अपने गन्तव्य को भेजा जायेगा।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment