डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 डकैतों को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद Disclose the robbery, police arrested two dacoits

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना मसूरी पुलिस व क्राइम ब्रान्च टीम ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आज सुबह करीब 5 बजे तीन मुॅही बम्बा ग्राम इनायतपुर से 2 शातिर डकैतों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से 17 एलइडी मोनिटर, 9 फैन ,  वाटर कुलर,  रूम हीटर,  टी0वी0 एलइडी, एक छोटा हाथी, एक तंमचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस व एक नाजायज छूरी बरामद हुई है।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किये बदमाशों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 30 सितम्बर की रात्रि थाना मसूरी थाना क्षेत्र के अन्र्तगत ग्लौबल लाॅ कालेज से एलइडी, फेन वाटर कुलर टीवी आदि सामन लूट कर ले गये थे जिसके संबंध मे थाना मसूरी पर मु0अ0स0 620/16 धारा 395 भादवि पंजीकृत किया गया था। इनके अन्य 5 साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार किये गये डकैतों में आबिद पुत्र अकबर निवासी खटाना थाना जारचा जनपद गौतमुबद्वनगर तथा सुहेल पुत्र फरद अली निवासी मिर्जापुर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद है ।  इनके फरार साथियों में शमंशू पुत्र अकबर, सद्दाम पुत्र नूरा निवासी, चाॅद, नवेद पुत्र इखलाॅक, तथा  साहिद उर्फ अफरीदी पुत्र शब्बीर हैं । पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने की प्रयास कर रही है । 

शातिर लुटेरा गिरफ्तार, लूट के 1 लाख 25 हजार रूपये नगद और स्विफ्ट कार व अवैध शस्त्र बरामद - कल अरविन्द कुमार पुत्र रामभूल निवासी टीजी द्वितीय विधुत वितरण खण्ड मुरादनगर ने थाना मुरादनगर पर सूचना दी कि सफेद कलर की स्विफ्ट कार मे सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने उसकी मोटर साईकिल को ओवर टेक कर 11 लाख 19 हजार रूपये लूट  ले गये । इस सूचना पर थाना मुरादनगर में रिपोर्ट दर्ज किया गया ।
थाना मुरादनगर पुलिस ने बदमाशों की तलाशी अभियान में एक टीम लगा दी । टीम ने  नबीपुर पुलिया के पास से एक शातिर लुटेरा को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की । जिसके कब्जे से लूट के 1 लाख 25 हतार रूपए  घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार व एक तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस किया गया ।  बदमाश  ने पूछताछ पर यह भी बताया की लूटी गई कुल रकम छः लाख रूपये थी। स्विफ्ट कार के बारे मे बदमाश मोनू उर्फ देवराज गिरी पुत्र तेजबीर गिरी निवासी ग्राम जलालाबाद थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद ने बताया कि उक्त गाडी उसके साथी आमिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली से लूटी थी। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर मुरादनगर सहित कई थानों पर संगीन धाराओं मे कई रिपोर्ट दर्ज है। इसके अन्य साथियों के बारे मे जानकारी कर, गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
1 शराब तस्कर गिरफ्तार, 25 पेटी अवैध शराब बरामद - थाना साहिबाबाद पुलिस ने  कल रात यूपी बार्डर से  हिमांशू तोमर पुत्र ओमप्रकाश निवासी अशोकनगर थाना ज्योतिनगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक वरना कार नं0 डीएल8सीएए-7714 मे 25 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।

नशीली गोलियाॅ सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना साहिबाबाद पुलिस ने आज सुबह वाल्मिकी बस्ती के पीछे जाने वाले रास्त से दीपक पुत्र भीकम सिंह निवासी ज्वाहर पार्क शहीदनगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 200 नशीली गोलियाॅ बरामद हुई है।

चोरी की स्कूटी व चाकू बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने आज दिन के 10 बजे पीपल चैक कृष्णा विस्टा गार्डन नितिखण्ड से शेर सिंह धोनी पुत्र डूगर सिंह धोनी निवासी कनावनी थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से एक चोरी की स्कूटी व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।इसके साथ ही  खोडा अन्डर पास से अभियुक्त पंकज पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी सैक्टर-5 वैशाली की झुग्गी थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।







Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment