राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा पर बधाई दी The President congratulated the Durga Puja

नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है – “दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मैं भारत एवं विदेश में अपने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ देता हूँ।”

दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की एवं अज्ञानता पर ज्ञान की विजय की प्रतीक है। माँ दुर्गा सृष्टि की माँ और सभी गुणों की साकार रूप हैं। यह पर्व पुनर्जीवन एवं कायाकल्प का एक त्यौहार है। यह पर्व हमें नैतिक निष्कपटता के मार्ग पर चलने और एक ऐसे समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करता है जिसमें महिलाओं को हमारे राष्ट्र के निर्माण में समान साझेदारों के रूप में सम्मानित किया जाता है। हमें देवी दुर्गा से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह हमें सही आचार के मार्ग पर चलने तथा अपने देश की सेवा करने के लिए राह दिखाएं।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment