पटना, मां के दर्शन को पट खुलते ही दुर्गा पूजा का रंग पूरी तरह से पटना में चढ़ गया है। आकर्षक पूजा पंडाल, मेला और रंग-बिरंगे बल्बों की सजावट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगे हैं।
आज अधिकांश इलाकों में माँ दुर्गा के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। हालांकि, पटना के बंगाली अखाड़ा में शुक्रवार को ही भक्तों के लिए माँ का पट खोल दिया गया है। इसी प्रकार पटना सिटी के बड़ी देवी जी की स्थान पर षष्ठी को वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ देवी दर्शन के लिए पट खोल दिए गए थे। माँ के दर्शन को लोगों के बीच एक खास उत्साह दिखा।
कोलकत्ता के कारीगरों ने बनाया है मूर्ति
कोलकत्ता के कारीगर की ओर से मारूफ गंज मंडी की बड़ी देवी जी की प्रतिमा बनाई जाती है। बंगाली पद्धति से षष्ठी को यहाँ माँ की पूजा अर्चना की जाती है। यहां पर दूर- दूर से बड़ी संख्या में मां के रुप का दर्शन करने आते हैं। कहा जाता है कि श्रद्धालुओं की ओर से सच्चे मन से पूजा करने वाले सभी भक्तों की पुकार माँ सुनती और उनकी मनोकामना भी पूरी करती हैं।



0 comments:
Post a Comment