गोपालगंज, ( संवाददाता ) कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार के समीप दाहा नदी के पास एनएच 28 पर अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। युवक एयरटेल कंपनी में काम करता था और भाजपा नेता सुभाष सिंह तोमर का दामाद था। एनएच पर शव पड़े होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार निवासी केदार सिंह के पुत्र प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस की शादी दो साल पहले भाजपा नेता तोमर की भतीजी से हुई थी। बाइक से लौटने के दौरान इसी बीच सासामुसा बाजार के समीप दाहा नदी के पास अपराधियों ने युवक को रोक लिया और चाकू घोंप कर युवक की हत्या करने के बाद अपराधी एनएच 28 पर शव को फेंक कर फरार हो गए।
शव एनएच पर एनएच पर पड़ा देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।



0 comments:
Post a Comment