राहुल गांधी को दिखाए काले झंडे Rahul Gandhi shown black flags

गाजियाबाद,( संवाददाता ) राहुल गांधी की रथयात्रा निकलते ही नवयुवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी काले झंडे लिए राहुल गांधी विरोधी नारे लगाते हुए आ गए। स्वागत स्थल पर मौजूद महिला नगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा ने महासंघ के कार्यकर्ताओं का विरोध करते हुए भिड़ गईं। इसी दौरान मौके मौजूद पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी देश के दुश्मनों को मजबूत करने वाली राजनीति कर रहे हैं और भारत के नेता होकर पाकिस्तान के मन की बात बोल रहे हैँ। उन्होंने आरोप लगाया कि कन्हैया जैसे देशद्रोही का पक्ष लेने के लिए जेएनयू में जा रहे हैं। काले झंडे दिखाने के दौरान महिला नगर अध्यक्ष ने युवाओं का विरोध किया और युवाओं से भिड़ गईं और सड़क के दूसरी तरफ पहुंचकर राहुल गांधी ¨जदाबाद के नारे लगाने लगीं। आधा घंटे के ड्रामे में सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिसे सामान्य करने में पुलिस को घंटो लग गए।
पुलिस होती मौके पर तो न लगता जाम : राहुल गांधी के आने को लेकर मौके पर सीओ और सिहानी गेट थाना प्रभारी अवनीश गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे, लेकिन रथ निकलते ही सभी अधिकारी रथ के साथ ही आगे बढ़ गए। मौके पर जब ¨जदाबाद-मुर्दाबाद का ड्रामा शुरू हुआ तो जो पुलिस कर्मी मौजूद थे वह भी निकल लिए, सिर्फ एक सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मी व एक ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और कभी कार्यकर्ताओं को दूर करता तो कभी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने का प्रयास करता।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment