रिलीज हुआ फिल्म 'दंगल' का ट्रेलर trailer of most awaited film dangal is Released

वाकई कुश्ती तो आपने कई फिल्मों में देखी होगी लेकिन असल दंगल का मजा क्या होता है इसकी झलक आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के ट्रेलर में देख सकते हैं. आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

ट्रेलर में एक बार फिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपने नए अंदाज में कमाल नजर आ रहे हैं. फिल्म के मजेदार ट्रेलर से साफ जाहिर है कि फैन्स को अब जल्द से जल्द फिल्म के थिएटर तक पहुंचने का इंतजार रहेगा.

सिर्फ आमिर खान ही नहीं ट्रेलर में आमिर खान की बेटि‍यों का किरदार कर रही अदाकाराओं का भी जवाब नहीं. ट्रेलर में गांव के बैकड्रॉप से लेकर इंटरनेशनल रेस्लिंग रिंग तक के सभी शॉट्स ऐसे हैं कि‍ नजर हटा पाना मुश्किल है. सबसे खास बात फिल्म के डायलॉग्स जो कि कहीं ना कहीं सलमान की फिल्म 'सुल्तान' के डायलॉग्स को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. इसमें कोई दो राय नहीं कि हरियाणवी लहजे में आमिर और बाकी किरदार दर्शकों को आकर्ष‍ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

देखें ट्रेलर:
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment