साहिबाबद, ( संवाददाता ) राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना के कार्यकत्ताओ ने आज ब्रिगेडियर शहीद राजेश सिसौदिया की बरसी पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि ऐसी माताऐं ध्न्य है जिन्होंने ऐसे सपूतों को जन्म दिया । जिन्होंने देश के लिये हस्ते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये । जिनकी वजह से हम लोग आज खुली हवा में सांस ले रहे है व अपने आप को सुरक्षित महसुस करते है । वहीं कुछ लोग अपनी पब्लिकसिटी पाने के लिये शहीदों के ऊपर राजनीति करके शहीदों का अपमान करते है । हम ऐसे लोगों का बहिष्कार करते है और माननीय प्रधनमंत्राी महोदय जी से मांग करते है कि देश की एकता और अखण्डता को देखते हुए सब लोग जय हिन्द बोले और देश के नाम पर एक हो जाये ।
इस मौके पर शीशपाल सिसौदिया, राजेश सिसौदिया, कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी व राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना के संस्थापक सुरेन्द्र सिंह चंदेल, मिंटु वैद्य, किरण पाल टाक, पप्पु पहलवाल, संजीव शर्मा, भारतीय जन्ता पार्टी व सर्वहारा समीति के प्रदेश महामंत्राी डाॅ॰ बाली भी मौजूद थे ।


0 comments:
Post a Comment