डकैती नहीं चोरी है वह भी घर बाले की करतूत He is also the handiwork of house robbery and steal

इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम क्षेत्र कनावनी गांव में जगन नागर के घर पर हुई लााखों की डकैती को पुलिस ने पूरी तरह से नकार दिया है तथा इसे चोरी बताया है। उसमें भी यह घटना किसी घर वाले की ही करतूत है। इसके पीछे कई कारण पुलिस ने बताये हैं जिसमें आलमारी से चोरी करने के बाद उसे बंद करने जाना,आलमारी खोलने आरिजिनल चावी का प्रयोग करने के सबुत मिलना तथा घटना के दौरान एक छोटे से कमरे में सोने वालों को घटना का पता नहीं चलना आदि हैं। 
          एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि कनावनी में जगन नागर के यहां हुई नौ लाख की लूट के मामले में पुलिस ने अलमारी के ताले और चाबी की जांच विषेशज्ञ से कराई है। जांच में पता चला है कि अलमारी को ना तो किसी मास्टर चाबी से खोला गया था और ना ही किसी अन्य चाबी से खोला गया था। बल्कि उसे आरिजिनल चावी से खोले के सबूत मिले हैं। जिसके चलते अब पुलिस का शक घर के लोगों पर ही है। उनका कहना है कि पुलिस इस केस की गंभीरता से जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम पीड़ित परिवार के यहां गई और अलमारी और उसके लाॅकर की ताले की जांच करायी गयी। जांच में पुलिस के पता चला कि अलमारी में किसी अन्य चाबी का प्रयोग नहीं हुआ है। अलमारी को खोलने के लिए ना तो मास्टर चाबी का और ना ही किसी अन्य चाबी का उपयोग किया गया है। इससे साफ हो गया कि उस रात अलमारी की असली चाबी से ही उसे खोला गया था। जो कि उस रात घर के सदस्य के पास ही थी। पूछताछ में भी घर के सदस्यों ने बताया था कि चाबी उन्ही के पास थी। अलमारी के ताले पर कोई भी निशान नहीं मिले जिससे यह साफ है कि चावी को आरिजिनल चावी से खोला गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। मगर अभी तक की जांच में पुलिस का शक घर के करीबियों पर है।
 बता दंे कि दो दिन पहले कनावनी गांव में स्थित जगन नागर के घरबालों ने बताया था कि बदमाशों ने डकैती के दौरान घर की एक महिला को घायल कर नौ लाख के आभूषण और करीब दस हजार रुपये कैश लूटे थे।     

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment