अधिकारी जनपद को खुले में शौचमुक्त कराने हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करेंः केसरवानी District officials plan to conduct work in the open Sucmukt Kesrwani lineup:

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने खुले में शौच को पूर्णरूप से बन्द करने की जरूरत बताते हुंये स्वच्छता अभियान के तहत पूरे जनपद को आगामी 31 मार्च, से पूर्व खुले मे शौचमुक्त बनाने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। 
जिलाधिकारी कलेक्टेªट में स्वच्छता अभियान की समीक्षा कर रही थी। उन्होनंे कहा कि पूरे जिले में खुले में शौच को बन्द करने के लिए लोगो को प्रेरित करने तथा शौचालय का निर्माण कराने के लिए हर घर मालिक को जागरूक बनाने के लिए नोडल अधिकारी बनाये गये है प्रत्येक नोडल अधिकाकरी को पांच ग्राम आवंटित किये गये है, सभी नोडल अधिकारी अपने आवंटित ग्राम में भ्रमण कर लोगो को खुले में शौच न जाने तथा शोैचालय निर्माण हेतु पे्ररित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि नोडल अधिकारी स्थानीय युवक युवतियों का सहयोग ले और उनके सहयोग से ऐसे प्रत्येक घर में सम्र्पक करे जिनके घर में शौचालय नही है। 
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों से कहा कि वो इस कार्य में पे्ररक का काम देख रहे युवाओं से कहे कि वो प्रातः खुले में शौेच जाने वालों को देखे यदि कोई जा रहा है तो ऐसा न करने के लिए पे्ररित करें। इस कार्य में ग्राम प्रधान कोटेदार, आंगनवाणी कार्यकत्री तथा शिक्षक व स्थानीय जागरूक लोगो का सहयोग लेकर निश्चित समय सीमा में गांव को खुले में शोैच मुक्त करा दें। 
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment