- लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना आवश्यक है।
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने मतदान को लोकतंत्र की मजबूती के लिए नितान्त आवश्यक बताते हुये कहा है कि प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जिसके लिए उसके पास मतदाता पहचान पत्र व मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। जनपद के सभी युवा मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर अपने मताधिकार का प्रयोग करके देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी आज आई0टी0एस0 कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये यह बिचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जो पात्र मतदाता है जिनके पास मतदाता पहचान पत्र है वो अपने क्षेत्र के बूथ पर जाकर वहाॅ मतदाता सूची की जांच कर ले कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नही यदि नाम दर्ज नही है तो फार्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा ले। क्योकि मतदाता पहचान पत्र होने के बावजूद यदि मतदाता सूची में नाम नही है तो वह अपने मताधिकार का उपयोग नही कर सकेगें। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व स्वच्छ लोकतंत्र के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिये। जिससे वह अपनी पंसद के योग्य जनप्रतिनिधियों का चुनाव कर सकें।
निधि केसरवानी ने जनपद में महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में उनके लिंगानुपात से कम दर्ज होने को एक गम्भीर बात बताते हुये कहा कि हमारा जनपद एक शिक्षिक एक जागरूक जनपद है फिर भी यहां पर महिला मतदाताओं के नाम उनकी जनंसख्या के सापेक्ष मतदाता सूची में दर्ज नही है। अतः इस सम्बन्ध में महिलाओं को इस दशा में संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्र-छात्रओं से कहा कि वह अपने घरों में देख लें जिन महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है उनके नाम दर्ज कराकर मतदाता पहचान पत्र बनवा लें। उन्होंने एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले उपस्थित छात्र-छात्रओं से कहा कि वह आज ही कालेज कैम्पस से फार्म-6 लेकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें। उन्होंने कहा कि कालेज में विद्ययार्थियों के लिए 200 फार्म-6 उपलब्ध करा दिये गये है। तहसीलदार स्वंय कालेज कैम्पस में फार्म -6 लेकर मौजूद है छात्र-छात्रायें फार्म-6 प्राप्त करके औपचारिकतायें पूर्ण कर दे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करूणेश ने कहा कि हम सभी देश वासियों का सौभाग्य है कि हम दुनिया के सबसे बडे लोकतांन्त्रिक देश के नागरिक है। इस लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिये।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्रओं द्वारा गीत , नाटक, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधाना चार्य जिला विद्यालय निरीक्षक व वडी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment