आॅटो गैंग के तीन लुटेरे।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) रात्रि में सवारियों से लूटपाट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को बृहस्पतिवार की रात में थाना लिंकरोड पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे लूटा गया एक लैपटाॅप, 2750 रूपये व अवैध शस्त्र बरामद किये हैं।
एसपी सिटी सलमान ताज ने पत्रकारों को बताया कि थाना लिंकरोड पुलिस ने बृहसतिवार की रात करीव 10.15 बजे टी प्वाईट बीईएल कंपनी के पास से रात्रि मे सवारियों से लूटपाट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को एक आॅटो सहित गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूट का एक लैपटाप, 2750 रूपये नकद एक तंमचा, दो नाजायज चाकू बरामद हुआ है। दरअसल पुलिस को मेरठ निवासी कुलदीप सिंह ने सूचना दी थी कि उसे आॅटो में बिठा कर बदमाशों ने उसका लैपटाप तथा नकदी आदि मार पीट कर लूट ली है। इस सूचना पर कार्यवाई की गयी तथा आॅटो से लूट करने वाले लुटेरे तुरंत दबोच लिये गये।
गिरफ्तार किये गये आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हंै, जो एनसीआर क्षेत्र में सवारियों को आॅटो मे बैठाकर उनसे लूटपाट करते थे। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में कमरूल हसन व उसके भाई शाहिद व रहमत पुत्रगण मषीउल्लाह निवासी 623 नीलकंठ अपार्टमेन्ट भोवापुर कौषाम्बी थाना इन्दिरापुरम हैं। इनसे लूट का एक लैपटाॅप, लूट के 2750 रूपये,एक तंमचा बारह बोर व दो कारतूस तथा दो नाजायज चाकू के अलावा लूट में काम अपने बाला एक आॅटो संख्या यूपी14ईटी-0593है।


0 comments:
Post a Comment