पांच शातिर लुटेरे मुठभेड़ के साथ गिरफ्तार Five vicious encounter with robbers arrested


लूट पाट व सुपारी लेकर हत्या करने वाले शातिर आरोपी।

इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड के बाद अन्र्तराज्यीय गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर रूड़की से लूटी गयी एक स्विफ्ट कार, एक पिस्टल, तीन तंमचे, भारी मात्रा में कारतूस एक चाकू व पांच मोबाइल फोन बरामद किये हैं। 
 थाना इन्दिरापुरम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीव  22.05 बजे फन टाकीज यूपी गेट के पास से मुठभेड के बाद एक अन्र्तराज्यीय गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से रूडकी (उत्तराखंड) से लूटी गयी एक स्विफ्ट कार संख्या यूपी 11एडब्लू-7676, एक पिस्टल, तीन तंमचें, भारी मात्रा मे कारतूस, एक नाजायज चाकू व पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार किये गये लोग शातिर किस्म के अपराधी हंै, जिनके विरूद्व दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश मे दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं। यह गिरोह एनसीआर क्षेत्र में वाहन लूट करके उन वाहनों की नम्बर प्लेट बदलकर वाहन लूट व डकैती की योजना बनाकर लूटपाट करते था। उक्त गैग द्वारा दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक घटनाओं को घटित करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में विकास पंवार पुत्र ब्रहमपाल निवासी ग्राम ककरीपुर थाना रमाला जनपद बागपत, उपेन्द्र राणा पुत्र कृश्णपाल निवासी ग्राम धनौरा थाना सिल्वर नगर जनपद बागपत, अंषुल पुत्र चन्द्रवीर निवासी ग्राम रमाला थाना रमाला जनपद बागपत, सन्नी पुत्र सुभाश निवासी ग्राम गुन्नौर थाना गुन्नौर जनपद सोनीपत हरियाणा तथा संजीव पुत्र सुरेषपाल निवासी ग्राम रमाला थाना रमाला जनपद गाजियाबाद है। इनकी तलाषी में रूड़की (उत्तराखंड) से लूटी गयी स्विफ्ट कार संख्या यूपी11एडब्लू-76762. एक पिस्टल 32 बोर, पांच जिन्दा व दो खोके कारतूस, तीन तंमचें 315 बोर, आठ जिन्दा कारतूस, एक खोका कारतूस तथा एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।
एसपी सिटी ने बताया कि इस गिरोह की योजना बागपत जिले के एक ब्लाक प्रमुख की हत्या करना चाहता था। ब्लाक प्रमुख की इनके एक साथी अक्षय से रंजिश चल रही है।









Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment