साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) 7 अक्टूबर 2003 में बारामूला में अपने कर्तव्य की बलि वेदी पर शहीद हुए ग्रिनेडियर राजीव सिसोेदिया की शुक्रवार को उनकी 14 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया । इस अवसर पर डी ब्लाक लाजपत नगर स्थित शहीद राजीव सिसोेदिया पार्क में एक श्रद्धांजली समारोह का आयोजन किया गया। काय्रक्रम की शुरूआत यज्ञ से की गयी।
यज्ञ में देश की शांति एवं आतंकवादियों से सुरक्षा के लिये वेद मंत्रों से आहुतियां दी गयीं। इस अवसर पर राजीव शिशौदिया के अलावा देश के अन्य शहीद जो उरी और बारामूला में शहीद हुए थे उनके चित्रों पर भी श्रद्धा सुमन भेैंट किये तथा अनेक स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय सैनिक संस्थान के एक पदाधिकारी राजेश्वर त्यागी द्वारा की गई तथा संचालन एडवोकेट आईवी राघव द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्थान के अध्यक्ष कर्नल टीपीएस त्यागी ने कहा कि वह राजेश सिसोदिया के पार्क के सौंदर्यकरण के लिए प्रशासन से फरियाद करते रहेंगे और पार्क को सुंदर बना कर रहेंगे। उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया है जिला प्रशासन ने पार्क को सुंदर बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया स्वयं शहीद परिवार की ओर से शहीद के स्टेच्यू को सुरक्षित रखने के लिए एक सुरक्षा कवच अपने खर्चे पर बनाना पड़ा।
इस समारोह में शहीद कर्नल मोहित शर्मा के पिता आरपी शर्मा, शहीद कैप्टन सूरी के पिता जीएस सूरी, पूर्व सैनिक एनपी गौतम,समाज सेवी श्रीमती पूजा चैधरी ,भाजपा नेता पप्पू पहलवान, संजीव शर्मा, डाक्टर अनिल राघव, राजपाल सिंह सिसोदिया, विजय सिसोदिया के अलावा सपा नेता बीरेंद्र यादव ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए । समारोह के बाद शहीद परिवार की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई और शहीद के पिता ठाकुर शीशपाल सिंह षिषोदिया के धंयवाद प्रस्ताव के साथ समारोह का समापन हो गया।



0 comments:
Post a Comment