अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के एक ग्रुप में नहीं खेलेंगे भारत-पाक Will not play in next year's Champions Trophy, a group of Indo-Pak

मुंबई,   2017 चैम्पियंस ट्रॉफी में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। भारत और पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में एक ग्रुप में रखा गया है। अब भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से अपील की है कि दोनों देशों को आईसीसी के इंटरनेशनल टूर्नामेंट में एक ग्रुप में न रखा जाए।

पाकिस्तान पिछले कई सालों से भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज कराने के लिए कोशिश कर रहा है लेकिन ताजा घटनाक्रमों के बाद दोनों देशों के बीच बेहद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। कुछ दिन पहले बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान के साथ किसी तरह के क्रिकेट संबंधों की बात को खारिज किया था और अब बोर्ड ने इस दिशा में कदम उठाते हुए आईसीसी से भविष्य में इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान को उसके साथ एक ग्रुप में न रखने की अपील की है।

बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, 'सरकार ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने की रणनीति अपनाई है और आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हमने आईसीसी से अपील की है कि वह दोनों देशों को एक ग्रुप में न रखे।' आपको बता दें कि अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment