भ्रष्ट्राचार मामले में येदियुरप्पा बरी-Yeddyurappa Acquitted In Bellary Mines Corruption Case

सीबीआई की एक विशेष कोर्ट ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा और 12 अन्य लोगों को 40 करोड़ रुपऐ की रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में बुधवार को बरी कर दिया। बरी होने वालों में उनके दो बेटे और दामाद भी शामिल हैं।

सीबीआई कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि उनको ईश्वर में विश्वास था, उनके साथ न्याय हुआ है। वह पाक-साफ साबित हुए हैं।

कर्नाटक के लोकायुक्त ने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा, उनके दो बेटे, दामाद तथा इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू आपराधिक साजिश, रिश्वतखोरी, फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

सीबीआई के आरोप पत्र के मुताबिक येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान उनसे खनन लाइसेंस समेत कुछ अनुचित लाभ हासिल करने के लिए 2010 में उनके परिवार से जुड़े ‘प्रेरणा ट्रस्ट’को 40 करोड़ रुपऐ की रिश्वत दी गई थी।



इस साल तीन मई को मामले की सुनवाई के दौरान येदियुरप्पा ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उन्हें राजनीतिक साजिश का निशाना बनाया जा रहा है।

इस मामले की सुनवाई के दौरान येदियुरप्पा की आंखों में उस समय आंसू आ गए थे जब उनसे उनके मुख्यमंत्री काल में कथित अवैध खनन घोटाले के सिलसिले में कई सवाल पूछे गए थे। ढाई घंटे तक चली गवाही के दौरान न्यायाधीश ने उनसे 475 सवाल पूछे थे।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment