यातायात पुलिस ने 907 वाहनों का चालान किया 907 traffic police vehicles invoiced



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) यातायात माह नवम्बर 2016 के अन्तर्गत दिनांक 17-11-2016 से 18-11-2016 दोपहर 12ः00 बजे तक यातायात पुलिस/नागरिक पुलिस द्वारा जनपद गाजियाबाद में चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करते पाये जाने वाले वाहन चालकांे के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 907 वाहनों को चालान किया । इसके साथ ही 73 हजार 600 रूपए का शमन शुल्क मौके से वासूल किया है । 
1 शातिर लुटरेा गिरफ्तार, लूट की चेन बरामद -  थाना साहिबाबाद पुलिस ने आज सुबह 8 बजे सवाती केवल के पास से अभियुक्त इलियाश पुत्र मनुददीन निवासी 232 ब्लाक ओ सुन्दरनगरी दिल्ली को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से थाना साहिबाबाद के मु0अ0स0 1916/16 धारा 356 भादवि से संबंधित एक सोने की चेन, एक चोरी की मोटर साइकिल व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।

4 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का 10 कटटे रांग व 3 बैटरी बरामद - थाना मुरादनगर पुलिस ने आज सुबह 6 बजे पाईप लाइन रोड सुराना चैराहे से अभियुक्त दिलशाद पुत्र साहिल अंसारी निवासी नई बस्ती ईदगाह के पीछे कस्बा व थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, सद्दाम पुत्र बाबू अंसारी निवासी मौ0 चुंगी नं0 03 रावली रोड कस्बा व थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, राशिद पुत्र यामीन अंसारी निवासी मौ0 बिल्लाल मस्जिद कस्बा व थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद तथा  मजिद उर्फ शारूण पुत्र जमाल अहमद निवासी मौ0 चुंगी नं0 03 रावली रोड कस्बा व थाना मुरादनगर को गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से थाना मुरादनगर के मु0अ0स0 831/16 धारा 379 भादवि से संबंधित चोरी के 10 कटटे रांग व 3 बैटरी बरामद हुई है।

तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कोतवाली पुलिस ने कल रात  मुख्य डाकधर नव युग मार्किट से अभियुक्त राकेश पुत्र राधेलाल निवासी सिरोधन थाना पिलखुआ जनपद हापुड को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

जिला बदर तंमचे सहित गिरफ्तार - थाना भोजपुर पुलिस ने कल शाम सकुरपुर रोड से अभियुक्त मनवीर सिंह उर्फ मुन्नू पुत्र बिसन ंिसंह निवासी सैदपुर हुसेनपुर डेलना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक नाजायज तंमचा 12 बोर व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment