अब शादी के लिए निकाल सकेंगे ढाई लाख रुपये, जानें रिजर्व बैंक के 6 नए फैसले - RBI, Hindi News



केन्द्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को देश में 500 और 1000 की नोट को गैरकानूनी घोषित कर दिया था. इस फैसले के बाद सरकार जमीनी दिक्कतों को देखते हुए आए दिन नए फैसले दे रही और पुराने फैसलों को बदल रही है. 13 दिन बाद सोमवार को भी बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी लाइनें देखने को मिली. इस बीच, रिजर्व बैंक लोगों की सहूलियत के लिए कई नए फैसले ले रहा है. शादियों के लिए अब लोग ढाई लाख रुपये कैश निकाल सकेंगे. शादी का कार्ड बैंक में ले जाकर घर का कोई एक सदस्य ढाई लाख कैश निकाल सकेगा. इस बारे में आरबीआई ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी.  जानिए सोमवार, 21 नवंबर को रिजर्व बैंक से जारी नए फैसले और निर्देश के साथ-साथ बीते दिनों नोटबंदी पर पूरा अपडेट. नोटबंदी के कारण शादियों वाले घरों में लोग अब ढाई लाख रुपये कैश निकाल पाएंगे. सोमवार को आरबीआई ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी. सरकार ने शादी वाले घरों में नोटबंदी के कारण संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए इसका ऐलान किया था. लेकिन बैंक पैसे देने से ये कहते हुए इनकार कर रहे थे कि इस बारे में अभी उन्हें कोई आदेश नहीं मिला है. अब शादी वाले घरों के लोग बैंकों में जाकर पैसे निकाल पाएंगे. सरकार ने निजी और सार्वजनिक उपक्रम केन्द्रों से किसानों को बीज खरीदने के लिये पुराने 500 रुपये का नोट चलाने की अनुमति दे दी है.




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment