बनने लगा मेट्रो अर्थला स्टेशन का डिजाइन Arthla became a metro station design



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा मेट्रो अर्थला स्टेशन का डिजाइन बनाना शुरू कर दिया है। जल्द डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही स्टेशन की जमीन पर एक भी आपत्ति नहीं आई है। जीडीए इसी सप्ताह अर्थला स्टेशन बनने वाली जमीन की रजिस्ट्री कराएगा। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट का विस्तार चल रहा है। 9.41 किमी लंबे इस रूट की मेट्रो परियोजना में डीएमआरसी को आठ मेट्रो स्टेशन बनने हैं।

जीडीए द्वारा सात मेट्रो स्टेशनों की जमीन पहले ही फाइनल हो चुकी है। लेकिन अर्थला मेट्रो स्टेशन की जमीन पर विवाद चल रहा था। प्रस्तावित सेल टैक्स विभाग की जमीन पर जीडीए को मौखिक सहमति मिल गई थी। लेकिन सेल टैक्स विभाग ने जीडीए को एनओसी नहीं दी। इसके बाद जीडीए ने इस जमीन के बराबर में यशोदा अस्पताल प्रबंधन की जमीन पर मेट्रो स्टेशन बनाना का विकल्प तैयार किया। यशोदा अस्पताल प्रबंधन की करीब 1071 वर्ग मीटर जमीन पर जीडीए ने सात दिन के अंदर 17 नवंबर को अपत्तियां मानगी थी।

एक भी आपत्ति नहीं आने के बाद जीडीए ने डीएमआरसी को जमीन पर मेट्रो स्टेशन का डिजाइन बनवाने को कह दिया है। साथ ही डीएमआरसी ने इस जमीन पर स्टेशन का डिजाइन बनवाना शुरू कर दिया है। जीडीए इसी सप्ताह जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा लेगा।

जीडीए के ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि एक भी आपत्ति न आने के बाद जीडीए इसी सप्ताह रजिस्ट्री करा लेगा। वहीं, मेट्रो स्टेशन के लिए डीएमआरसी को करीब 720 वर्ग मीटर जमीन चाहिए। डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशन का डिजाइन तैयार कराना शुरू कर दिया है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment