मुंबई : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. शाहरुख खान का यह जन्मदिन खास है क्योंकि आज वो अपने जीवन के 51वें बसंत में कदम रख रहे हैं. खबर है कि वह इस साल अपने घर मन्नत के बाहर फैंस को दर्शन नहीं देंगे क्योंकि वह देश के बाहर हैं.अपना जन्मदिन खास बनाने के लिए वह परिवार के साथ विदेश में हैं लेकिन फिर भी मन्नत के बाहर सैकड़ों की संख्या में उनके फैंस सुबह से ही जुटे हैं.आपको बता दें कि अपनी 51 साल की उम्र और 26 साल के फिल्मी करियर में शाहरुख ने कड़ी मेहनत की है. शाहरुख ने दिन के 18 घंटे काम किया है और लगातार अन्य इवेंट्स में भी एक्टिव भी रहे हैं. उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए वो सबसे ज्यादा अपने पॉजिटिव नज़रिए को जरुरी मानते है. कभी फ़िल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए सिक्स पैक बनाने वाले शाहरुख आज भी कड़ी मेहनत करने से नहीं घबराते. स्मोकिंग और अपनी स्पाइनल इंजरी के बाद भी शाहरुख़ अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखते हैं.


0 comments:
Post a Comment