उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अब तक भले ही अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला न किया हो, लेकिन उसके अभियान के केंद्र में मुख्य रूप से राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती और केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे। परिवर्तन यात्र के रथों पर भी इनकी तस्वीरें दिखेंगी।
विधानसभा चुनाव प्रचार के आगाज के लिए पार्टी पांच नवंबर को परिवर्तन यात्र शुरू कर रही है। इसके रथों (बस) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के फोटो के अलावा ये चार नेता भी नजर आएंगे। इसमें सबसे अहम नाम उमा भारती का है, जिन्हें पार्टी पिछड़ा वर्ग में कल्याण सिंह के विकल्प के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रही है।
पहली परिवर्तन यात्र पांच नवंबर को सहारनपुर से शुरू होगी, जबकि दूसरी यात्र छह नवंबर को झांसी से। तीसरी आठ को सोनभद्र और चौथी नौ नवंबर को बलिया से शुरू होगी। इन यात्रओं के लिए चार रथों को तैयार किया गया है। भाजपा के झंडे के रंग में रंगे इन रथों पर पीएम मोदी और शाह के दो बड़े चेहरों के बीच चार और चेहरे हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र राज्य के सबसे बड़े व प्रमुख नेताओं में शुमार हैं। केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष हैं, लेकिन सबसे चौंकाने वाला नाम उमा भारती का है। प्रदेश से विधायक और सांसद रहने के बावजूद उनकी जड़ें मध्य प्रदेश से रही हैं। जो उनकी जन्मभूमि, राजनीतिक कर्म भूमि रही और वे वहां की मुख्यमंत्री भी बनीं।


0 comments:
Post a Comment