किसी और को इसमें कुछ कहने की कोई जरुरत नहीं ... !!! Divyanka Tripathi News



नई दिल्ली। दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया को लेकर खाफी पॉजेसिव हैं। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक फैन ने उनके पति को सोशल मीडिया पर लालची कह दिया बस इस बात पर भड़ी दिव्यांका ने उसकी जमकर क्लास लगा दी। दरअसल, प्रिंस सैमुअल नाम के एक फैन ने विवेक की शेयर की हुई तस्वीर पर कमेंट किया,'तुम बहुत घटिया हो। हर कोई जानता है तुमने दिव्यांका से कभी प्यार नहीं किया। सिर्फ शोहरत और पैसे के लिए ही तुमने दिव्यांका से शादी की। मुझे उनके लिए बहुत बुरा लगता है। उनकी पसंद बहुत गलत है। वो तुमसे बहुत प्यार करती हैं। तुमने उनसे कभी प्यार नहीं किया।' दिव्यांका ने इस फैन को जवाब देते हुए लिखा, 'चुप रहो, तुम लूजर हो। जब तुम हमें ठीक से जानते तक नहीं तो मेरी तरफदारी करने की कोई जरुरत नहीं। तुम लोगों के पास कोई काम नहीं है बस ध्यान आकर्षित करने के लिए ये सब करते हो। ये हम दोनों का फैसला है, किसी और को इसमें कुछ कहने की कोई जरुरत नहीं। दिव्यांका ने आगे कहा,'ये हम दोनों का फैसला है, किसी और को इसमें कुछ कहने की कोई जरुरत नहीं। हमे पसंद करते हो तो यहां रहो! पसंद नहीं करते हो तो हमारे पोस्ट पर ऐसी हरकत करने की कोई जरूरत नहीं है। '




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment