दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Man arrested for alleged rape



वाराणसी, (भाषा) वाराणसी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता युवती ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि लक्सा थानान्तर्गत औरंगाबाद निवासी रोहित चौरसिया ने उसे टेलीफोन कर बुलाया और बहला फुसलाकर उसे होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रोहित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment