मेलबर्न, भारतीय कहीं भी रहे वह अपनी सभ्यता और संस्कारों को नहीं भूलते । 11नबम्बर 2016 को बैरिक मेलबर्न में भारतीय समाज के लोगों ने दिवाली समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि थे बैरिक के काउंसलर स्टीव बार्डन और उनकी पत्नी जूलिया दूसरे काउंसलर टिम जेक्शन ,सांसद का चुनाव लड़ चुके बिहार निवासी मनोज कुमार आदि । इस कार्यक्रम का आयोजन शैलेंद्र राइज ऑस्ट्रेलियन रेजिडेंस एसोसिएशन ने किया था।इस संस्था के चेयरमैन हैं गाजियाबाद नगर निगम मोहन नगर के पूर्व जोनल चेयरमैन व उद्योगपति निर्मल सिंह नामधारी । इस संस्था में भारत के अलावा श्रीलंका ,मॉरीशस, फिजी, पाकिस्तान , न्यूजीलैंड तथा भारत आदि के निवासी सदस्य हैं। इस अवसर पर आज बैरिक के काउंसलर स्टीव बार्डन तथा टिम जैक्शन ने भारत की मीडिया की काफी तारीफ की और मुझे एक भारतीय पत्रकार के रूप में सम्मानित किया । इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम और कि्वज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । एक प्रतियोगिता में भारत में बंद हुए 1000 और 500 के नोट भी थे। संस्था की सचिव मोनिका ढींगरा ने घोषणा की कि यदि किसी के पास1000 या 500 के नोट हो तो वह दिखाये। यह नोट अब इतिहास बन गए हैं इसलिए जो पहले दिखायेगा वह नाम पाएगा । सौभाग्य से यह इनाम भी मुझे मिला। इस अवसर पर पंजाब की महिलाओं ने पंजाबी लोकगीतों से समा बांध दिया और पूरे कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोग छाए रहे इसका विदेशी लोगों ने भी भरपूर आनंद उठाया
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment