आज से बंद रहेंगी जलालपुर बाजार की दुकानें Jalalpur market shops will be closed from today



गोपालगंज, ( संवाददाता ) कुचाकोट प्रखंड के प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र जलालपुर बाजार के दुकानदार बुधवार से अपनी दुकाने अनिश्चित काल तक बंद रखेंगे। मंगलवार को व्यवसायी संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद व्यवसायी संघ के नेताओं ने बताया कि अक्टूबर माह में दुर्गापूजा व मोहर्रम के दौरान दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद गत 12 अक्टूबर को कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जलालपुर के व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बगैर जांच के ही बाजार के कुल 25 व्यवयसायियों को आरोपी बना दिया। इस मामले में प्रशासनिक स्तर से भी राहत नहीं मिली। जिसे देखते हुए बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में संघ के अध्यक्ष विनोद चौरसिया, अजय कुमार, सुनील कुमार ब्याहुत, पंकज वणॅवाल, राघव सोनी, विद्या सागर समेत कई व्यवसायी मौजूद थे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment