मारपीट में विधवा घायल, छह पर प्राथमिकी Widow wounded in the assault, six on FIR



गोपालगंज, ( संवाददाता ) फुलवरिया थाना क्षेत्र के गिरधर परसा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में एक विधवा घायल हो गई। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर महिला के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि गिरधर परसा गांव निवासी स्वर्गीय शारदानंद पाण्डेय की पत्नी शिवकुमारी देवी का अपने ही गांव के कुछ लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोमवार की देर शाम दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें शिवकुमारी देवी घायल हो गईं। घायल के बयान पर सब्बे आलम, हबीब मियां, जोहरा खातून, अलीरजा मियां सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment