श्रीनगर : मंगलवार की सुबह भी पाकिस्तान द्वारा युद्ध विराम के उल्लंघन का सिलसिला जारी रहा. पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के कम से तीन सेक्टरों में आज युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया है. इस घटना में कुल पांच भारतीय नागरिक घायल हो गये हैं.
पहली घटना में आरएस पुरा जिले के अरनिया सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया है. पाकिस्तान ने इसके लिए यहां छोटे व ऑटोमेटिक हथियार का उपयोग कर रहा है. वह 82 एमएम के मोर्टार का उपयोग कर रहा है. भारती सुरक्षा बल पाकिस्तान की इस हरकत का करारा जवाब दे रहे हैं. गोलीबारी में दो भारतीय नागरिक घायल हो गये हैं.पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौसेरा सेक्टर में भी युद्ध विराम का उल्लंघन किया है. वहीं सांबा सेक्टर में उसके द्वारा किये गये युद्ध विराम के उल्लंघन में तीन नागरिक घायल हो गये हैं.
वहीं, दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा के अजर गांव में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मंगलवार सुबह पांच बजे से मुठभेड़ जारी है. इस घटना के विस्तृत विवरण की अभी प्रतीक्षा है.


0 comments:
Post a Comment