पटना : बेऊर जेल में छापेमारी, आपत्तिजनक सामान बरामद-Patna Beur Jail

पटना :  बेऊर जेल में आधी रात को गहन छापेमारी अभियान चलाया गया. यह छापेमारी करीब घंटे भर चली. छापेमारी में जेल के अंदर कैदियों के बैरक से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये. अधिकारियों ने उन सभी बैरकों की गहनता से तलाशी ली जिसमें किसी आपत्तिजनक सामान के बरामद होने की गुंजाइश थी. जेल के सभी वार्डों में कैदियों के बिस्तर और उनके निजी सामानों की भी तलाशी ली गयी. जानकारी के मुताबिक इस छापेमारी में मोबाइल का चार्जर, साथ ही मेमोरी कार्ड और मोबाइल का सीम बरामद किया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी चीजों को जब्त कर उनकी जांच की बात कही जा रही है. 

हालांकि प्रशासन सकते में है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी सीम और चार्जर कैसे भीतर आ गये. छापेमारी में पटना पुलिस के अलावा वरीय अधिकारी मौजूद हैं. मीडिया को अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो यह एक रूटीन छापेमारी है. अधिकारियों को जेल में आपत्तिजनक सामान होने की गुप्त सूचना मिली थी. उसके बाद इस छापेमारी को अंजाम दिया गया. गौरतलब हो कि भोपाल की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह छापेमारी की है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment