छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी PM on a day visit to Chhattisgarh

  • नया रायपुर में किया जंगल सफारी का लोकार्पण, खींची बाघ की तस्वीरें

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह पर संबोधित करते हुए मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि अटल जी जैसे महान नेता ने हमें छत्तीसगढ़ दिया।
रायपुर, ( न्यूज नेटवर्क  )  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य की स्थापना के दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम राज्योत्सव 2016 का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल सफारी का उदघाटन किया और फिर सफारी घूमते-घूमते बाघ की फोटो खींचने लगे। बाघ की फोटो खीच रहे प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं।

       
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह छत्तीसगढ़ में पर्यटन का बेहतरीन भविष्य देखते हैं। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह पर संबोधित करते हुए मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि “इस दिन हमें अटल बिहारी वाजपेयी जी और उनके काम को याद करना चाहिए। वह छत्तीसगढ़ के निर्माताओं में से एक थे।” मोदी ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि अटल जी जैसे महान नेता ने हमें छत्तीसगढ़ दिया। 2000 में अटल जी ने बहुत ही शांतिप्रद तरीके से तीन नए राज्य बनाए थे। जिसमें छत्तीसगढ़ एक है। 16 साल पहले जब छत्तीसगढ़ बना तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह नक्सल प्रभावित राज्य आगे चलकर भारत के अन्य राज्यों के साथ विकास की दौड़ में टक्कर लेगा।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment