गोपालगंज, ( संवाददाता ) कुचायकोट में पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-कप्तानगंज खंड पर थाना क्षेत्र के सिपाया व नेचुआ जलालपुर स्टेशन के बीच करमैनी गांव के समीप युवक को मोबाइल से बात करना महंगा पड़ गया। ट्रैक के पास से जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम ग्रामीणों ने करमैनी गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे एक कटे हुए शव को देखा। तथा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची तथा शव की शिनाख्त कराने की काफी प्रयास किया। लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया।



0 comments:
Post a Comment