SP सिल्वर जुबली: मंच से अजीत का गठबंधन का एलान-Samajwadi Party To Celebrated Silver-jublee




akhilesh-shivpalलखनऊ: समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे होने पर आज रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है. इस आयोजन में मुलायम सिंह यादव आज अपनी ताकत दिखा रहे हैं. लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में चल रही रैली में लाखों की संख्या में लोग जुटे हैं. मंच पर मुलायम, अखिलेश, शिवपाल और शरद पवार एक साथ मौजूद हैं.
मंच से राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख अजीत सिंह ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन का एलान किया है. उन्होंने कहा है कि यूपी का चुनाव देश बचाने के लिए होगा.लखनऊ में समाजवादी पार्टी का रजत जयंती समारोह शुरू हो गया है. मंच पर पहुंचते ही सीएम अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पैर छुए और उनका आशिर्वाद लिया. इस दौरान शिवपाल ने अखिलेश को एक तलवार भी भेंट की.वहीं मंच पर महागठबंधन की सुगबुगाहट भी देखने को मिली. पार्टी के 25 साल पूरे होने पर पार्टी प्रमुख मुलायम, सीएम अखिलेश, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल और जेडीयू नेता शरद यादव और आरजे़डी प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी मौजूद हैं.
अखिलेश बोले- ‘तलवार भेंट कर कहते हैं चलाना मत’
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने चाचा शिवपाल पर पलटवार किया. अखिलेश ने कहा, जो तलवार भेंट करते हैं वही कहते हैं चलाना मत. उन्होंने कहा कि ऐसा कैसा हो सकता है कि मैं तलवार ना चलाऊं. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए सबने काम किया है.
इससे पहले अखिलेश ने चाचा शिवपाल का नाम लेकर समारोह में स्वागत किया. अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीेजेपी ने समाज में दुरियां बढ़ाई हैं. उन्होंने कहा कि ये चुनाव भारत का भविष्य तय करेंगे. मैं हर परीक्षा के लिए तैयार हूं.
शिवपाल बोले, ‘मुझे नहीं बनना सीएम, अखिलेश खून मांगेंगे तो दे दूंगा’
मंच पर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगर उनका खून भी मांग लेंगे तो वह दे देंगे. शिवपाल ने कहा कि हमने पार्टी के लिए हमने भी बहुत काम किया है. उन्होंने कहा कि हम नेताजी का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते. हमें गुटबाजी छोड़कर एक साथ चुनाव के लिए तैयारी करनी है. इससे पहले मंच पर कुछ तल्खी भी देखने को मिली. शिवपाल ने मंच पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रहे जावेद आब्दी को दो बार धक्का दिया. जावेद आब्दी उस समय मुलायम और अखिलेश के बारे में अपनी बात रख रहे थे.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment