लखनउ, (भाषा) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज चुनाव की रंजिश में तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
गृह विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि राठ थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी बाबूलाल (35) धनीराम (55) मुन्ना (45) और परमेश्वरी दयाल (30) को ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश को लेकर गांव के ही करन महेन्द्र जितेन्द्र हरचरन तथा महेश ने घर के पास ही लाइसेंसी रायफल और तमंचों से गोली मार दी।
उन्होने बताया कि गोली लगने से बाबू लाल धनीराम एवं मुन्ना की मृत्यु हो गयी तथा परमेश्वरी दयाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में थाना राठ पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment