नवम्बर को यातायात माह के रूप में मनाया जाएगा Traffic will be celebrated as the month of November

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी माह नवम्बर को यातायात माह के रूप में पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। जनपद गाजियाबाद में यातायात माह का शुभारम्भ दिनांक 1 नवम्बर को प्रातः 9 बजे मेरठ तिराहा स्थित नयी लिंक रोड ग्रेट सेपरेटर के नीचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गाजियाबाद श्री दीपक कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम के अवसर पर जनपद के राजपत्रित एवं अराजपत्रित पुलिस प्रभारियों, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों के साथ-साथ जनपद के सभ्रान्त व्यक्ति, व्यापार संगठन, ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन व आॅटो यूनियन आदि के पदाधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह के दौरान आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों एवं रूपरेखा के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। यातायात माह के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों को 3 मुख्य बिन्दुओं में विभक्त किया गया है -
अभियांत्रिकी - जनपद गाजियाबाद में यातायात के सुगम संचालन एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु रोड इंजीनियरिंग से सम्बन्धित विभाग यथा-गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर, क्षतिग्रस्त सडक व डिवाइडरों की मरम्मत, जेब्रा लाईन स्टाॅप लाईन पेंट कराना, टैªफिक सिग्नल लाईट का उचित रखरखाव व व्यवस्थापन, सडक दुर्घटनाओं एवं जनहानि के आधार पर चिन्हित ब्लैक स्पाॅट्स (दुर्घटना बाहुल्य स्थानों)  पर सुधारात्मक कार्य कराना आदि कार्यवाही करायी जायेगी। 
यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार एवं शिक्षा - यातायात माह के दौरान यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट इत्यादि वितरित किये जायेंगे, स्कूल-काॅलेजों में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम व कार्यशालायें आयोजित किये जायेंगे तथा बच्चों की पेन्टिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा ट्रक, बस, टैªक्टर व आॅटो चालकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 
प्रवर्तन - यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों, लाल-नीली बत्ती, स्कूली वाहनों में ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, दोपहिया वाहनों पर स्टंट करने वाले वाहन चालकों, तीन सवारी, हेलमेट न पहनने वाले एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रवर्ततन की कार्यवाही की जायेगी। इसी क्रम में यातायात माह के दौरान पुलिस विभाग में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं अन्य सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष रूप से चैकिंग की जायेगी तथा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
माह के अन्त में अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से पालन करने वाले पुलिस कर्मियों तथा यातायात माह की सफलता हेतु अच्छा कार्य कर सहयोग देने वाले सम्मानीय व्यक्तियों एवं आम नागरिकों, अन्य संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा पेन्टिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया जायेगा। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment