गजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना खोडा पुलिस ने आज सुबह 11.30 बजे अन्डर पास इतवार पुस्ता से अभियुक्त जगबीर उर्फ मनवीर पुत्र जार सिंह निवासी आरसी-42 सुभाष पार्क प्रथम खोडा कालोनी थाना खोडा जनपद गाजियाबाद तथा नरेश पुत्र ज्ञान सिंह निवासी म0नं0 3 संगम पार्क खोडा कालोनी थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से एक होण्डा सिटी कार डीएल4सीएबी-3226 मे 20 पेटी अवैध शराब अरूणाचल मार्का बरामद हुई है।
2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र व चोरी की मोटर साईकिल बरामद - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल रात बेहटा स्टेशन पीर के पास से रविन्द्र पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम सबका थाना छपरौली जनपद बागपत तथा राजू पुत्र नरेश निवासी 25 फुटा रोड अम्बेडकर कालोनी थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 1 तंमचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस, 1 नाजायज छुरी, 2 पेटी अवैध शराब व एक चोरी की मोटर साईकिल बरामद हुई है।
चोरी की मोटर साईकिल व नशीली गोलियाॅ बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल शाम शालीमार गार्डन के पास से इमरान पुत्र सिराजुददीन निवासी म0नं0 200 गली नं0 04 सुन्दरनगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली तथा सलमान पुत्र मोहताज कुरैसी निवासी म0नं0 487 गली नं0 07 सुन्दरनगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 240 नशीली गोलियाॅ व एक चोरी की मोटर साईकिल बरामद हुई है।
2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी के 4 मोबाइल फोन, एक मोटर साईकिल बरामद - थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल रात लोहिया पार्क से वसीम अली पुत्र इकबाल निवासी म0न0 डी-342 शहीदनगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद तथा विवेक पुत्र सुबोध निवासी मलाही थाना सुसण्ड थाना सीतामण्डी बिहार को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी के 4 मोबाइल फोन एक कैलीवर मेाटर साईकिल बरामद हुई है।



0 comments:
Post a Comment