भूमि विवाद में मारपीट, चार लोग घायल Land dispute clash, four injured

गोपालगंज, ( संवाददाता ) भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सिधवलिया थाना क्षेत्र के हलुआर पाण्डेय टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने रुबी देवी तथा उसके पति काशी पाण्डेय सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में रुबी देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बबलू पाण्डेय सहित पंद्रह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उधर फुलवरिया में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने रेणु देवी को मारपीट घायल कर दिया। घटना को लेकर थाने में सुनीता देवी सहित दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment