जीके-1 में 13.56 करोड़ मिलने के बाद लॉ फर्म के कई ठिकानों पर छापेमारी GK-1 after 13.56 crore Law Firm raided several hideouts




  • बरामद हुए 13 करोड़ 56 लाख रुपए में 2 करोड़ 61 लाख के 2000 के नए नोट हैं।
  • अलमारी व बैग रखे गए थे नोट
  • फर्म से जुड़े कुछ कारोबारी,
  • लॉबीस्ट और कंसल्टेंट्स के नाम का भी हो सकता है खुलासा।


नई दिल्ली,  ( क्राइम संवाददाता )  राजधानी के पॉश ग्रेटर कैलाश पार्ट एक स्थित टी एंड टी लॉ फर्म चार अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार रात छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी की इस कार्रवाई में फर्म के मालिक व जाने-माने वकील रोहित टंडन का छतरपुर स्थित घर भी शामिल है। इसके अलावा रोहित के जिन अन्य ठिकानों पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की, उनमें द्वारका, आश्रम व फिरोजशाह रोड स्थित उनके कार्यालय शामिल हैं। हालांकि घर व कार्यालय सहित अन्य किसी भी ठिकाने पर रोहित नहीं मिले। 

राजधानी के पॉश ग्रेटर कैलाश पार्ट एक स्थित टी एंड टी लॉ फर्म में शनिवार रात हुई क्राइम ब्रांच की छापेमारी में 13 करोड़ 56 लाख रुपये बरामद होने के कंपनी के अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जांच टीम अब इस फर्म से जुड़े कुछ कारोबारियों, लॉबीस्ट और कंसल्टेंट्स के नाम का भी खुलासा कर सकती है। इस मामले की तफ्तीश इनकम टैक्स कुछ अन्य एजेंसियों की मदद से कर रही है।


दो करोड़, 61 लाख के नए नोट शामिल

क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर रवींद्र यादव ने बताया कि बरामद नोट में से करीब सात करोड़ के 1000-1000 के नोट हैं।

वहीं करीब तीन करोड़ रुपये 100-100 व 50-50 के नोट के हैं, जबकि दो करोड़ 61 लाख रुपये 2,000 के नए नोटों में है। पुलिस दल ने शनिवार रात जिस वक्त छापेमारी की, उस वक्त कमरे बंद थे और वहां एक केयरटेकर मौजूद था।

लॉ फर्म ने नकदी रखने के लिए इस जगह को एक गोदाम के रूप बना रखा था, जहां अलमारियों व थैलों में नए व पुराने नोट रखे गए थे। ताला लगे इस गोदाम की देखरेख के लिए सिर्फ एक गार्ड की तैनाती होती है।


रुपये गिनने की दो मशीन भी बरामद
क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि रुपयों को गिनने के लिए गोदाम में बाकायदा दो मशीनें भी रखी गई थीं। पुलिस ने दोनों मशीन को भी बरामद किया है।

ज्वाइंट सीपी ने बताया कि उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि इस इमारत की पहली मंजिल में रुपयों को रखने के लिए एक गोदाम बनाया गया है और उसमें करोड़ों रुपये रखे हैं। सूचना के आधार पर फिर पुलिस ने छापेमारी की। टी एंड टी लॉ फर्म के मालिक जाने-माने वकील रोहित टंडन हैं। इनके नेटवर्क से कई कारोबारी व कंसल्टेंट्स जुड़े हैं। 





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment