अंकारा, (रायटर) सीरिया में अलवाब कस्बे के निकट कल इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले में 30 नागरिकों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।यह जानकारी आज तुर्की की सेना ने दी। सीरिया की अलवाब कस्बा उसके उत्तरी भाग में तुर्की की सीमा के निकट है। यह हमला आईएस ने लोगों को कस्बे से भागने से रोकने के लिए किया है।
उल्लेखनीय है कि आईएस के आतंकवादियों को इस क्षेत्र से खदेडऩे के लिए सीरियाई विद्रोही लड़ाके तुर्की की सेना की मदद से कई सप्ताह से अभियान चला रहे हैं। सीरियाई विद्रोही कस्बे को चारों तरफ से घेरे हुए है।



0 comments:
Post a Comment