महाराष्ट्र में 33 लाख रपये के नये नोट बरामद, पांच हिरासत में New notes of Rs 33 lakh in Maharashtra, five detained





मुंबई,  (भाषा) महाराष्ट्र में नवी मुंबई और उल्हासनगर में दो अलग-अलग मामलों में 2,000-2,000 रपये के कुल 33 लाख रपये जब्त किये गये हैं। इस सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में 23.70 लाख रपये के नये नोट जब्त किये जाने के बाद दो लोगों को जबकि उल्हासनगर में 9.76 लाख रपये पकड़े जाने के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी नोट 2,000 रपये के हैं।

नवी मुंबई में नये नोट जब्त किये जाने के बारे में पुलिस ने कहा कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे नोट के स्रोत के बारे में जवाब नहीं दे पा रहे हैं।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment