परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 का सफल परीक्षण, जद में उत्तरी चीन - Agni Misaels, Great India



नई दिल्ली. भारत ने सोमवार को अपने बलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण किया है। यह परीक्षण सोमवार को ओडिशा के पास एक द्वीप पर किया गया। इस परीक्षण के सफल होने के साथ ही अग्नि-5 मिसाइल को भारत के परमाणु बेड़े में शामिल किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। कुछ और परीक्षणों के बाद इसे स्ट्रैटिजिक फोर्सेस कमांड (SFC) में शामिल कर लिया जाएगा। परमाणु क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक वार कर सकता है। इसकी पहुंच चीन के सुदूर उत्तरी क्षेत्रों तक है। सोमवार सुबह 11 बजे के करीब इसका परीक्षण किया गया। अग्नि-5 के आधिकारिक तौर पर भारतीय बेड़े में शामिल हो जाने के बाद भारत की परमाणु क्षमता काफी बढ़ जाएगी। इस मिसाइल के साथ ही भारत 5,000 से 5,5000 किलोमीटर की दूरी तक वार करने वाले बलिस्टिक मिसाइलों से लैस देशों के ग्रुप में शामिल हो जाएगा। अभी यह क्षमता अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों के ही पास है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अग्नि-5 के सफल परीक्षण पर DRDO को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस मिसाइल से भारत की सामरिक व रक्षात्मक क्षमता मजबूत होगी।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment