नई दिल्ली
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में जिस लॉ फर्म के दफ्तर पर शनिवार देर रात छापेमारी में 13.56 करोड़ रुपए बरामद हुए थे, उसके मालिक वकील रोहित टंडन ने पिछले ही महीने इनकम टैक्स विभाग की सर्च के बाद अनअकाउंटेड 128 करोड़ रुपये घोषित किए थे। इसके अलावा इनकम टैक्स विभाग ने उनके बैंकों से भी अघोषित 19 करोड़ रुपये बरामद किए थे। शनिवार रात बरामद हुई रकम को मिला लिया जाए तो टंडन की कुल अघोषित आय 160 करोड़ से ज्यादा हो गई है। छापे के बाद टंडन अंडरग्राउंड हो गए हैं।
शनिवार रात बरामद हुए 13.56 करोड़ रुपये में 2.6 करोड़ रुपए नए 2000 के नोटों के रूप में हैं। वहीं 7 करोड़ रुपए 1000 रुपये के नोट की शक्ल में हैं, तो 3 करोड़ रुपए 100-100 के नोटों में। बाकी बचा पैसा 50 और 500 रुपये के नोटों के तौर पर बरामद हुआ है। छापा मारने वाले अधिकारी भी यह देखकर हैरान रह गए कि टंडन ने कैसे कबर्ड, कार्टन और सूटकेसों में रुपये भर कर रखे हुए थे।



0 comments:
Post a Comment