मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन कप्तान कोहली ने एक और विराट पारी खेलते हुए डबल सेंचुरी लगाई। यह साल में उनकी तीसरी डबल सेंचुरी है। विराट ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने इसी साल वेस्ट इंडीज के खिलाफ जुलाई में करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद अक्टूबर में न्यू जीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट में दूसरी डबल सेंचुरी लगाई थी।
बतौर कप्तान साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क ने साल में 4 दोहरे शतक लगाए थे। इसके अलावा न्यू जीलैंड के ब्रेंडन मैकलम भी 3 शतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में विराट का नाम सर डॉन ब्रैडमैन के ऊपर आ गया है, जिन्होंने दो टेस्ट शतक लगाए थे।
चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए पिच पर उतरे कोहली ने चौथे दिन 147 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मैदान के चारो तरफ शॉट लगाते हुए दोहरा शतक पूरा किया। विराट ने 302 गेंदों का सामना करते हुए 200 रन पूरे किए। इस दौरान 23 चौके लगाए। विराट ने जयंत यादव के साथ आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टरनरशिप की है। दोनों आठवें विकेट के लिए 200 से अधिक रन जोड़ चुके हैं। इससे पहले यह रेकॉर्ड अजरुद्दीन और कुंबले के नाम था। दोनों ने 1996 में 161 रन बनाए थे।



0 comments:
Post a Comment