पत्नी की ड्रेस पर भद्दे कॉमेंट्स, शमी ने दिया जवाब -



नई दिल्ली. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उनकी पत्नी की ड्रेस पर भद्दे कॉमेंट्स करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने लोगों को अपने अंदर झांकने की सलाह दी है। फेसबुक और ट्विटर पर पत्नी के संग पोस्ट किए गए फोटो को लेकर उन्हें परेशान किया गया। कई लोगों ने भद्दे कॉमेंट्स किए और लिखा कि वह आगे से अपनी पत्नी की स्लीवलेस ड्रेस में फोटो शेयर ना करें। कई ने तो उनकी पत्नी को सिर्फ हिजाब में फोटो खिंचवाने की सलाह दे डाली।

मोहम्मद शमी घुटनों की सर्जरी के बाद रिकवर कर रहे हैं। वह इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। शमी ने पत्नी हसीन जहां के संग यह फोटो फेसबुक पर 23 दिसंबर को पोस्ट की थी। इसके बाद से ही धर्म के नाम पर उनकी आलोचना की जाने लगी। भारतीय टीम के पूर्व बैट्समैन मुहम्मद कैफ शमी के समर्थन में आगे आए।

पत्नी की ड्रेस को लेकर भद्दे कॉमेंट्स करने वालों को मुहम्मद शमी ने जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'ये दोनों मेरी जिंदगी (पत्नी और बच्ची) और लाइफ पार्टनर हैं। मैं अच्छी तरह जानता हूं कि क्या करना है, क्या नहीं। हमें अपने अंदर देखना चाहिए। हम कितने अच्छे हैं।'




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment